भोपाल, 05 मई।
मध्यप्रदेश में इन दिनों राजनीतिक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि सत्तारूढ़ दल भाजपा ने मिशन 2028 की तैयारियों को गति दे दी है।
आगामी विधानसभा चुनावों में 2023 की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने के उद्देश्य से पार्टी विशेष रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को प्रमुखता देते हुए उन्हें विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
पिछले चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा का रुख किया था, जिसका लाभ पार्टी को चुनाव परिणामों में मिला था। अब एक बार फिर ऐसे नेताओं को आगे बढ़ाकर पार्टी आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2027 और विधानसभा चुनाव 2028 को ध्यान में रखकर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है।
करीब दो वर्षों से राजनीतिक नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे नेताओं को अब अवसर मिलना शुरू हुआ है। हाल ही में कई नेताओं को आयोग और निगम मंडलों में अहम पदों पर नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में केशव सिंह बघेल को कुक्कुट एवं पशुधन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रामलाल मालवीय को अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि अभी कई अन्य वरिष्ठ नेता भी नियुक्तियों की प्रतीक्षा में हैं और आने वाले समय में उन्हें भी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
