मध्य प्रदेश
05 May, 2026

महिला आरक्षण लागू करने पोस्टकार्ड अभियान, महिला कांग्रेस की केंद्र से मांग

महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने और सभी वर्गों की महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया।

भोपाल, 05 मई।

महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में उनका संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को टीटी नगर स्थित डाकघर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड भेजे गए, जिनमें महिला आरक्षण कानून के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग की गई।

इस दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण कानून का लागू होना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण व्यवस्था में सभी वर्गों की महिलाओं को समान और न्यायसंगत प्रतिनिधित्व मिलना आवश्यक है।

कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने पर बल दिया और कहा कि यह सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप होना चाहिए।

अभियान के दौरान संतोष कंसाना, रूपाली शर्मा, महक राणा, रतन पांडे, माया विश्वकर्मा और रेखा मोड सहित महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण कानून को बिना देरी लागू किया जाए और सभी वर्गों की महिलाओं को इसमें समान अवसर प्रदान किए जाएं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़