रायपुर, 5 मई।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए महिला कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है। बालोद जिले के साजारी क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से देर रात जारी आदेश के तहत की गई है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था नए स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी। प्रदेश में लंबे समय से महिला कांग्रेस के शीर्ष पद को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, जिसमें संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे थे।
आखिरकार संगठनात्मक मंथन के बाद पार्टी नेतृत्व ने संगीता सिन्हा के नाम पर सहमति जताई और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस निर्णय के साथ ही महिला कांग्रेस को प्रदेश स्तर पर नया कार्यकारी नेतृत्व मिल गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के पद से हटने के बाद यह पद खाली था, जिससे संगठन में नेतृत्व को लेकर अस्थायी स्थिति बनी हुई थी। अब नई नियुक्ति के बाद संगठनात्मक ढांचा फिर से मजबूत किया गया है।



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)