मध्य प्रदेश
05 May, 2026

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

इंदौर के ग्राम सिरपुर में प्रशासन ने राजस्व, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 40 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

इंदौर, 5 मई।

जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरपुर में करीब 40 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिरपुर स्थित सर्वे नंबर 33 की 2.711 हेक्टेयर नजूल भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। यहां प्लाटिंग कर तार फेंसिंग के माध्यम से जमीन को कई छोटे हिस्सों में बांटकर कब्जा किया गया था।

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके पर बनी संरचनाओं को हटाया गया, जिनमें कुर्सी/प्लिंथ स्तर तक निर्माण, टीन शेड और फेंसिंग शामिल थी। पूरी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।

इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस विभाग की टीमों ने समन्वय के साथ अभियान चलाया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये आंका गया है, जिससे यह कार्रवाई जिले की बड़ी अतिक्रमण हटाओ मुहिम में शामिल हो गई है।

प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़