नई दिल्ली, 5 मई।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को दिल्ली के सीआर पार्क स्थित कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। शंखध्वनि के बीच उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा की और मां काली के समक्ष शीश नवाया। इस अवसर पर बांसुरी स्वराज और वीरेंद्र सचदेवा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।
मिनी बंगाल के रूप में पहचाने जाने वाले चितरंजन पार्क क्षेत्र में लोगों ने भाजपा अध्यक्ष का अभिनंदन किया और उनके आगमन पर उत्साह व्यक्त किया।
पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल सहित उन सभी राज्यों की जनता को बधाई दी जहां हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं। उन्होंने इस जीत को जनता के विश्वास और परिवर्तन की भावना का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने देश के सभी राज्यों में शांति, स्थिरता और समृद्धि की कामना की।



.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
