राजनीति
04 May, 2026

बंगाल में कमल का दावा, तमिलनाडु में विजय का धमाका

विभिन्न राज्यों के एग्जिट पोल में बंगाल, असम और पुडुचेरी में सियासी मुकाबले की तस्वीर और संभावित परिणामों का संकेत मिला है।

नई दिल्ली, 04 मई।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और आज परिणाम घोषित होने हैं। विभिन्न सर्वेक्षण एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी राज्य में तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देती नजर आ रही है और सत्ता परिवर्तन की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि एग्जिट पोल के औसत आकलन में तृणमूल कांग्रेस को 146 सीटों के साथ बढ़त में दिखाया गया है, जबकि भाजपा को करीब 140 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

असम विधानसभा चुनाव के परिणाम भी आज सामने आएंगे, जहां एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दलों को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। अनुमान के अनुसार भाजपा गठबंधन को 93 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगियों को लगभग 26 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

पुडुचेरी में भी चुनावी तस्वीर स्पष्ट होने जा रही है। यहां के रुझानों में एनआरसी और उसके सहयोगियों को बढ़त मिलती दिख रही है, जिन्हें करीब 17 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को लगभग 9 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि टीवीके के खाते में दो सीटें आने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़