चेन्नई, 04 मई।
तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री और सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के प्रमुख एम. के. स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा है। यह सीट लंबे समय से उनका मजबूत राजनीतिक गढ़ मानी जाती रही है।
कोलाथुर सीट पर स्टालिन लगातार तीन बार वर्ष 2011, 2016 और 2021 में जीत दर्ज कर चुके थे, लेकिन इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यह सीट उनके लिए अभेद्य किला मानी जाती थी।
इस चुनाव में उन्हें विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम के उम्मीदवार और उनके पुराने सहयोगी वी.एस. बाबू ने मात दी है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में एम. के. स्टालिन ने एआईएडीएमके के उम्मीदवार आदि राजाराम को हराकर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार परिणाम उनके विपरीत रहे।






.jpg)
.jpg)




.jpg)