मध्य प्रदेश
09 Jul, 2026

राजगढ़ में कलेक्टर ने की राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा, समय पर जांच और उपचार पर जोर

राजगढ़ के कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा की और समय पर जांच, नियमित उपचार और समाजिक सहयोग से टीबी को समाप्त करने पर जोर दिया।

राजगढ़, 09 जुलाई।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गुरुवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने टीबी मरीजों को बेहतर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के प्रयासों की जानकारी ली और टीबी चैंपियनों के अनुभव सुने।

कलेक्टर ने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर जांच, नियमित उपचार और समाज के सहयोग से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर देते हुए सभी विभागों और सामाजिक संगठनों से सक्रिय सहयोग की अपील की। साथ ही, उन्होंने कहा कि टीबी को हराकर सामान्य जीवन जी रहे लोगों की प्रेरणादायक कहानियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाई जाएँ, ताकि बीमारी से जुड़े भ्रम और सामाजिक भेदभाव समाप्त हों और मरीज बिना झिझक इलाज कराएँ।

बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने स्लाइड प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की उपलब्धियों, चुनौतियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने टीबी मरीजों की पहचान, उपचार, निक्षय पोषण योजना, संपर्कों की जांच और सामुदायिक सहभागिता की समीक्षा प्रस्तुत की।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि संभावित मरीजों की समय पर जांच सुनिश्चित की जाए, उपचाराधीन मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग हो और कोई भी मरीज बीच में दवा न छोड़े। इसके लिए स्वास्थ्य अमले को लगातार फॉलोअप करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में अधिक पसीना आना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज न करें। निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की जांच और उपचार पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।

बैठक में अभियान से जुड़े स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़