अपराध
09 Jul, 2026

सरकारी अधिकारी पर हमले का आरोपी सात दिन की न्यायिक हिरासत में

कूचबिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच करने पहुंचे सरकारी अधिकारी पर हमले के आरोपी नारायण बर्मन को अदालत ने सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा।

कूचबिहार, 9 जुलाई।

कूचबिहार जिले के बॉक्सिरहाट इलाके में सरकारी अधिकारी पर हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी नारायण बर्मन को अदालत ने सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को गुरुवार को तुफानगंज सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से यह आदेश जारी किया गया।

जानकारी के अनुसार घटना तुफानगंज दो नंबर ब्लॉक के बालाकुठी क्षेत्र में बुधवार रात हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जांच के लिए कार्यकारी सहायक सुबल चंद्र राय क्षेत्र में सर्वे करने पहुंचे थे। उन्हें यह देखना था कि योजना के तहत लाभार्थियों को दो किस्तों में राशि मिलने के बाद निर्माण कार्य कितना पूरा हुआ है।

इसी जांच के दौरान सुबल राय लाभार्थी नारायण बर्मन के घर पहुंचे। आरोप है कि अधिकारी ने जब राशि मिलने के बाद भी मकान निर्माण पूरा नहीं होने को लेकर सवाल किया तो नारायण बर्मन नाराज हो गए। उन्होंने अचानक सुबल राय और उनके साथ मौजूद युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया।

हमले से बचने के लिए सुबल राय पास के निवासी सुनील बर्मन के घर में चले गए। आरोप है कि नारायण बर्मन उनका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गया। सुनील बर्मन जब अधिकारी को बचाने के लिए आगे आए तो आरोपी ने उनके चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे उनके चार दांत टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से बॉक्सिरहाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़