अपराध
09 Jul, 2026

दहेज प्रताड़ना का आरोप, नवविवाहिता को जबरन कीटनाशक पिलाने का मामला

भागलपुर में नवविवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया, महिला अस्पताल में भर्ती है।

भागलपुर, 9 जुलाई।

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। घोरगांव की एक नवविवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर मारपीट करने और जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़िता निशा खैरा गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी घोरगांव निवासी मोहम्मद शाहबाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा।

निशा के अनुसार पहले उससे 25 हजार रुपये और बाद में 50 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद ससुराल वालों ने चार लाख रुपये और लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी। पीड़िता का तीन महीने का बच्चा भी है।

निशा ने आरोप लगाया कि बीती रात मामूली विवाद के बाद पति, सास और ससुर ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन कीटनाशक पिला दिया। हालत बिगड़ने पर मायके वालों ने काफी प्रयास के बाद उसे ई-रिक्शा से मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। निशा ने बताया कि पहले हुई घटनाओं की शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी, लेकिन अब वह कानूनी कार्रवाई करेगी।

मामले को लेकर पुलिस से शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में जारी है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़