अपराध
09 Jul, 2026

वायरल हथियार वीडियो मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टे और कारतूस बरामद

भागलपुर के नवगछिया में वायरल हथियार वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो देसी कट्टे और 11 कारतूस बरामद किए।

भागलपुर, 9 जुलाई।

भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई।

नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हथियार प्रदर्शन वाले वीडियो की जांच कराई गई। जांच में एक व्यक्ति को अवैध हथियार दिखाते हुए पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पहली कार्रवाई में गोपालपुर थाना पुलिस ने तीनटंगा करारी गांव निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए तीनटंगा करारी बाबू टोला निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस मिले।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गोपालपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराना कानून के तहत अपराध है।

नवगछिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें और कानून का पालन करें।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़