धर्म / अध्यात्म
09 Jul, 2026

अमरनाथ यात्रा: 8000 से अधिक तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था जम्मू से हुआ रवाना

जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 8,000 से अधिक श्रद्धालुओं का आठवां जत्था भारी सुरक्षा घेरे में बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ है।

जम्मू, 09 जुलाई।

बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर है। गुरुवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 8,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ।

इस जत्थे में कुल 8,150 श्रद्धालु शामिल हैं, जो 334 वाहनों के काफिले में अपनी यात्रा पर निकले हैं। इसमें से 3,445 भक्त बालटाल और 4,705 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से होकर अपनी यात्रा पूरी करेंगे।

प्रशासन और सुरक्षा बलों ने पूरी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए चाक-चौबंद इंतज़ाम किए हैं। पुलिस, नागरिक प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड आपसी समन्वय के साथ पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल पक्का रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। बिना पंजीकरण के पहुंचे किसी भी यात्री को बेस कैंप तक जाने की इजाजत नहीं होगी।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़