भोपाल, 09 जुलाई।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सोना 1,950 रुपये से लेकर 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसके उलट, चांदी की कीमतों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक तेजी देखी गई है।
कीमतों में गिरावट के बाद, सोना (24 कैरेट) आज देश के प्रमुख बाजारों में 1,43,120 रुपये से 1,44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,31,190 रुपये से 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।
राजधानी दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,43,270 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख केंद्रों में 24 कैरेट सोना 1,43,120 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,170 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चेन्नई में कीमतों में 1,500 से 1,630 रुपये की गिरावट के बाद भी सोना अन्य शहरों के मुकाबले महंगा बना हुआ है।















