उत्तर प्रदेश
09 Jul, 2026

यूपी में अब डबल डेकर फूड ट्रकों का चलेगा जादू, पर्यटकों को मिलेगा स्वाद और संस्कृति का संगम

उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों पर आधुनिक डबल डेकर फूड ट्रक शुरू करने जा रही है, जो पर्यटकों को पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों के साथ विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेंगे।

लखनऊ, 09 जुलाई।

उत्तर प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार अब एक अनोखी पहल शुरू करने जा रही है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जल्द ही अत्याधुनिक डबल डेकर फूड ट्रक दौड़ते नजर आएंगे। यह पहल पर्यटकों को न केवल स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएगी, बल्कि उन्हें स्थानीय संस्कृति, डिजिटल तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम भी देखने को मिलेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, इस योजना को उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा संचालित किया जाएगा। पहले चरण में इन ट्रकों को लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान और लोहिया पार्क में खड़ा किया जाएगा। भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों तक आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

लखनऊ को यूनेस्को से मिली 'क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी' की पहचान के बाद सरकार अब पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' के तहत पर्यटकों को स्थानीय विशिष्ट भोजन का स्वाद चखाया जाएगा। इन ट्रकों की डिजाइनिंग और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों की होगी, जिन्हें मानक के अनुरूप आधुनिक सुविधाएं जुटानी होंगी।

इच्छुक एजेंसियां 24 जुलाई तक ऑनलाइन निविदाएं जमा कर सकती हैं। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य लखनऊ की व्यंजन विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। विभाग की ओर से इस योजना के प्रचार-प्रसार में पूरा सहयोग दिया जाएगा, ताकि यह न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने, बल्कि खानपान संस्कृति के लिए एक बड़ा मंच भी साबित हो।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़