अपराध
09 Jul, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक बरामद

बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली नागरिक को 21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

बहराइच, 9 जुलाई।

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र की नवनिर्मित बलईगांव पुलिस चौकी के पास बुधवार रात पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान नेपाल के कर्णाली प्रदेश के जुमला जिले के जुमला बाजार थाना क्षेत्र निवासी जगदीश शाही के पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके बाद टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी मोतीपुर प्रद्युम्न कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़