देवरिया, 5 मई।
जिले के देसही विकास खंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हरैया बसंतपुर की पूर्व छात्रा प्रिया गौड़ का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि उनके परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।
धनौती रजडीहा निवासी रमेश गौड़ की पुत्री प्रिया ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे मंगलवार को अपने पुराने विद्यालय पहुंचीं, जहां विद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए।
विद्यालय परिसर में हुए इस सम्मान समारोह में प्रिया गौड़ ने छात्रों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए महंगे स्कूल या अधिक संसाधनों की नहीं, बल्कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रिया की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि यह सफलता साबित करती है कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भी किसी से कम नहीं होते और सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।



.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)