भोपाल, 05 मई।
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और भरोसा दिलाया कि सभी लंबित मामलों का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं और शासन के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि समस्याओं का निराकरण समयबद्ध तरीके से हो सके।









.jpg)
.jpg)