प्रशासनिक खबरें
04 May, 2026

वीआईपी रोड पर स्टंटबाजी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

भोपाल के वीआईपी रोड पर कार से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी प्रकरण दर्ज किया।

भोपाल, 04 मई।

भोपाल के वीआईपी रोड पर कार से स्टंट करने का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया।

यह कार्रवाई सूबेदार जितेंद्र अटेरिया के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अकबर, पिता मोहम्मद हुसैन, निवासी कलोल पार्क को वीआईपी रोड से हिरासत में लेकर तलैया थाना के सुपुर्द कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपने घर में चल रही शादी के दौरान मित्र की कार लेकर वीआईपी रोड पर स्टंट कर रहे थे। लापरवाही भरे इस कृत्य का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

आरोपी मोहम्मद अकबर के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस तथा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़