प्रशासनिक खबरें
04 May, 2026

भोपाल कलेक्टर सख्त, उपार्जन केंद्रों पर लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक्टिव मोड में काम करने, उपार्जन केंद्रों पर सुविधाएं सुनिश्चित करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

भोपाल, 04 मई।

भोपाल में सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे पूर्ण सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए पेयजल, छाया और बैठने की उचित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही इन व्यवस्थाओं का अगले दस दिनों तक निरंतर जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण अनिवार्य है। शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की देरी या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

जाति प्रमाण पत्र से जुड़े लंबित मामलों पर भी कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्तरों पर कार्य लंबित है, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शासकीय कार्य प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि कार्य अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही किए जाएं। साथ ही आगामी समय में प्रत्येक विभाग की अलग-अलग समीक्षा बैठक आयोजित करने और उसके लिए विभागीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़