ग्वालियर, 04 मई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान गोले के मंदिर क्षेत्र के पास बन रहे आरोग्यधाम चिकित्सालय की ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं के बारे में प्रबंधन से विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से चर्चा करते हुए उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि आरोग्यधाम चिकित्सालय में मरीजों को कम लागत में समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ओपीडी में पंजीयन, जांच और उपचार की पूरी प्रक्रिया को भी देखा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद भारत सिंह कुशवाह, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र यादव, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आरोग्यधाम न्यास के पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।





.jpg)
.jpg)



