रक्षा व सुरक्षा
12 May, 2026

टाटा ने एयरबस के साथ मिलकर बनाया पहला सी-295 सैन्य विमान, भारत में रक्षा निर्माण में बड़ी उपलब्धि

टाटा और एयरबस की साझेदारी से वडोदरा में पहला सी-295 सैन्य विमान तैयार कर भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

वडोदरा, 12 मई

गुजरात के वडोदरा स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने फ्रांसीसी कंपनी एयरबस के सहयोग से अपनी फाइनल असेंबली लाइन पर पहला सी-295 सैन्य परिवहन विमान तैयार कर लिया है। यह भारत में निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित पहला सैन्य परिवहन विमान है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

यह परियोजना वर्ष 2021 में हुए 21,935 करोड़ रुपये के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट समझौते के अंतर्गत संचालित की जा रही है। इस समझौते के तहत भारतीय वायुसेना के लिए एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ कुल 56 सी-295 विमान तैयार किए जाने हैं। इनमें से 16 विमान स्पेन में तैयार कर भारत को उड़ान स्थिति में सौंपे जा रहे हैं, जबकि शेष 40 विमान भारत में टाटा कंसोर्टियम द्वारा अगले दस वर्षों में निर्मित किए जाएंगे। सभी भारतीय निर्मित विमान अगस्त 2031 तक आपूर्ति किए जाने की योजना है।

इस श्रृंखला का पहला विमान 20 सितंबर 2023 को वडोदरा स्थित वायुसेना स्टेशन पर उतारा गया था। इसे ग्रुप कैप्टन पी.एस. नेगी ने फ्रांस से मिस्र और बहरीन होते हुए भारत लाया था। इसके बाद 25 सितंबर को हिंडन एयरबेस पर रक्षा मंत्री द्वारा इसे औपचारिक रूप से वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इससे पहले स्पेन के सेविले में 13 सितंबर को एयरबस द्वारा पहला विमान तत्कालीन वायुसेना प्रमुख को सौंपा गया था, जहां इसकी उड़ान क्षमता का परीक्षण भी किया गया था।

इस परियोजना के तहत हैदराबाद में उपकरणों का निर्माण किया जाता है और उन्हें वडोदरा संयंत्र में अंतिम रूप से असेंबल किया जाता है। यह भारत में सैन्य विमान निर्माण के क्षेत्र में निजी और वैश्विक सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

सी-295 विमान की विशेषताओं की बात करें तो इसे दो पायलट उड़ाते हैं और यह 73 सैनिकों या 48 पैराट्रूपर्स को ले जाने में सक्षम है। चिकित्सा आपात स्थिति में यह 12 स्ट्रेचर और 4 मेडिकल अटेंडेंट या 27 स्ट्रेचर तक ले जा सकता है। इसकी अधिकतम भार वहन क्षमता 9250 किलोग्राम है और यह 482 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।

यह विमान अधिकतम 13,533 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है और इसे मात्र 420 मीटर के छोटे रनवे पर उतारा जा सकता है। टेकऑफ के लिए 844 से 934 मीटर रनवे पर्याप्त है। इसमें छह हार्ड पॉइंट्स होते हैं, जिन पर 800 किलोग्राम तक के हथियार या रक्षा उपकरण लगाए जा सकते हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़