टॉप न्यूज़
12 May, 2026

क्रूज जहाज में फैले हंटावायरस पर WHO का अलर्ट, शुरुआती लक्षणों में मरीज सबसे ज्यादा संक्रामक

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंटावायरस संक्रमण में शुरुआती लक्षणों के दौरान अधिक संक्रामकता की पुष्टि करते हुए संपर्क में आए लोगों को पृथक-वास में रखने की सिफारिश की है।

जिनेवा, 12 मई

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि क्रूज जहाज पर फैले घातक हंटावायरस संक्रमण में मरीज लक्षण दिखाई देने की शुरुआती अवस्था में सबसे अधिक संक्रामक होते हैं। इसी कारण संगठन ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को पृथक-वास में रखने की सिफारिश की है।

डच ध्वज वाले क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैले इस दुर्लभ संक्रमण के कारण अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। जहाज से निकाले गए यात्रियों के विभिन्न देशों में लौटने के बाद संक्रमण के संभावित प्रसार को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महामारी विज्ञान एवं विश्लेषण विभाग के प्रमुख डॉ ओलिवियर ले. पोलैन ने बताया कि बीमारी के शुरुआती चरण में ही संक्रमण फैलने का खतरा सबसे अधिक रहता है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में लक्षण हल्के हो सकते हैं, जैसे थकान या हल्का बुखार, लेकिन बाद में स्थिति गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए बिना प्रतीक्षा किए संपर्क में आए लोगों को अलग करना जरूरी है।

संगठन ने जहाज पर मौजूद लगभग 150 लोगों के लिए छह सप्ताह तक पृथक-वास की सिफारिश की है। यह अवधि एंडीज वायरस की अधिकतम ऊष्मायन अवधि के अनुरूप मानी जाती है, जो लगभग 42 दिन होती है। एंडीज वायरस हंटावायरस का वह प्रकार है जो मनुष्यों के बीच फैल सकता है।

कई देशों ने इस पर अमल करते हुए अलग-अलग अवधि के लिए निगरानी और पृथक-वास की व्यवस्था लागू की है। जर्मनी, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और ग्रीस ने 45 दिन तक निगरानी का निर्णय लिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस ने क्रमशः तीन और दो सप्ताह की न्यूनतम निगरानी अवधि निर्धारित की है।

वहीं अमेरिका ने लौटे यात्रियों के लिए अनिवार्य पृथक-वास को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने इस स्थिति को जोखिमपूर्ण बताया है।

डॉ पोलैन के अनुसार क्रूज जहाज का बंद वातावरण संक्रमण फैलने के लिए अत्यंत अनुकूल साबित हुआ, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग सीमित स्थान में साथ रह रहे थे। इसी कारण सामान्य परिस्थितियों की तुलना में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़