वॉशिंगटन, 10 सितंबर।
ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष बढ़ने के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट कच्चा तेल 100 डालर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है, जिससे आपूर्ति में और बाधा आने की आशंका बढ़ गई है।
ताजा कारोबार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 0.1 प्रतिशत बढ़कर 101 डालर 30 सेंट प्रति बैरल पर पहुंच गई। इसी दौरान वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96 डालर 27 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
ईरान और अमेरिका ने संघर्ष शुरू होने के बाद जहाजों पर सबसे बड़े हमले किए हैं। इसके चलते कारोबारियों को तेल की आपूर्ति में गहरी रुकावट की आशंका है और बाजार की नजर आगे की स्थिति पर बनी हुई है।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अनुमान जताया कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान के साथ युद्ध तत्काल समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद तेल की कीमतों में तेज गिरावट आएगी।















