टॉप न्यूज़
12 May, 2026

नर्सिंग सेवा का सम्मान: राष्ट्रपति ने 15 कर्मियों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से नवाजा

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 15 नर्सिंग कर्मियों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट सेवा योगदान को सम्मानित किया।

नई दिल्ली, 12 मई।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चयनित 15 नर्सिंग कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग कर्मी सेवा के सर्वोच्च मानकों का प्रतिनिधित्व करते हैं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवर करुणा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करते हैं और अनेक बार कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों की देखभाल सुनिश्चित करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान उन नर्सिंग कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के अमूल्य योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जो निरंतर निष्ठा और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की रोगी देखभाल में उत्कृष्टता और समर्पण की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1973 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देना है। यह सम्मान देश में नर्सिंग पेशे का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है।

इस वर्ष एएनएम श्रेणी में लद्दाख की कुलविंदर परही, महाराष्ट्र की उज्वला महादेव सोयम, मिजोरम की लालेनथांगी नामटे, सिक्किम की मधु माला गुरूंग, उत्तराखंड की पूजा परमार राणा तथा पश्चिम बंगाल की गीता कर्माकर को सम्मानित किया गया।

नर्स श्रेणी में चंडीगढ़ की पूनम वर्मा, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की दीपा बीजू, दिल्ली के डॉ. श्रवण कुमार ढाका, गोवा की रक्षा रूपो पर्वतकर, कर्नाटक की कविता जगन्नाथ, केरल की मंजू मोल वी.एस., लक्षद्वीप की आयशा बीबी के, तमिलनाडु के प्रोफेसर (डॉ.) आर. शंकर शानमुगम तथा सेना मुख्यालय से मेजर जनरल लिस्सम्मा पी.वी. को यह सम्मान प्रदान किया गया।

Image

Image

Image

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़