कछार, 31 मार्च।
असम राइफल्स और कछार पुलिस ने मिलकर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और कछार जिले में सात करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की, इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिलने के बाद संयुक्त टीम ने भासखंडी के पास संदिग्धों को रोका और तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से एक वाहन और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना एक बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई प्रतीत होती है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।












