टॉप न्यूज़
10 Mar, 2026

क्रूड ऑयल में भारी गिरावट, कीमत छह प्रतिशत से अधिक लुढ़की

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत छह प्रतिशत से अधिक गिर गई। ईरान युद्ध के जल्द खत्म होने की संभावना से तेल बाजार में राहत का माहौल बना।

नई दिल्ली,10 मार्च

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ चल रहे युद्ध के जल्द समाप्त होने की संभावना जताने के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में कमी आई है। आज कच्चे तेल की कीमत में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली, जिससे ब्रेंट क्रूड लगभग 93 डॉलर प्रति बैरल और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड करीब 88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।

इससे पहले सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें तेज उछाल के साथ 119 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थीं। बाद में ट्रंप के बयान के बाद ब्रेंट क्रूड गिरकर 98.96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड ने 91.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव से कारोबार की शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में यह फिसलकर 88.22 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया। इसके बाद इसमें कुछ सुधार देखा गया। दोपहर लगभग 11 बजे तक ब्रेंट क्रूड करीब 6.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था।

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने भी सोमवार को 119 डॉलर प्रति बैरल का स्तर पार करने के बाद 94.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार समाप्त किया था। मंगलवार को इसने 87.81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में गिरकर 84.43 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। बाद में कीमतों में कुछ सुधार आया और दोपहर 11 बजे तक यह करीब 6.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.38 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

वायदा बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स लगभग 6.51 डॉलर प्रति बैरल यानी करीब 6.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स करीब 6.12 डॉलर प्रति बैरल यानी 6.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है।

पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के कारण सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थीं। हालांकि बाद में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ युद्ध जल्द समाप्त होने की संभावना जताने के बाद बाजार में आपूर्ति को लेकर बनी चिंता कम हुई, जिसके कारण कच्चे तेल के दाम में गिरावट का रुख देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत कर ईरान से जुड़े संघर्ष को जल्द समाप्त करने की दिशा में चर्चा की और शांति प्रस्ताव रखने की बात कही। इसके बाद ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया से बातचीत में युद्ध के जल्द समाप्त होने के संकेत दिए।

हालांकि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी आईआरजीसी ने ट्रंप के इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि युद्ध का अंत ईरान ही तय करेगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे तो पश्चिम एशिया से तेल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान से जुड़े घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग बयान सामने आने के कारण आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिर भी फिलहाल कीमतों में आई गिरावट भारत जैसे कच्चे तेल के बड़े आयातक देशों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।