रायपुर, 27 मार्च 2026।
केंद्र सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर प्रति लीटर 10 रुपये की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को केवल 3 रुपये प्रति लीटर करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत देने वाला है और इसे जनहितकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय माना जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे हर परिवार, किसान, मजदूर और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी।
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के समय केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न डालने की यह संवेदनशील पहल है, जो सीधे आमजन के जीवन को प्रभावित करेगी।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का मजबूत उदाहरण बताया।












