अन्य राज्य
26 Feb, 2026

सिक्किम में 4.6 तीव्रता का भूकंप, कोई जनहानि नहीं

सिक्किम के गेजिंग में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है और आसपास के क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए।

गंगटोक, 26 फ़रवरी 2026।

सिक्किम में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र पश्चिम सिक्किम के गेजिंग में था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप सुबह 11:34 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के झटके सिक्किम के साथ-साथ उत्तर बंगाल और पड़ोसी देश नेपाल के पूर्वी क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी भी क्षेत्र से नुकसान की सूचना नहीं है। पिछले कुछ सप्ताहों से सिक्किम में हल्की से मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़