चेन्नई, 18 अप्रैल।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को राज्य में अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चुनावी दौरे पर पहुंचे। सुबह निर्धारित समय पर वे दिल्ली से रवाना होकर करीब 11:10 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।
चेन्नई पहुंचने के बाद अब वे 11:30 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए तिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होने वाले हैं, जहां 11:45 बजे उनके पहुंचने का कार्यक्रम है। पोन्नेरी में आयोजित जनसभा में वे 11:55 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक लोगों को संबोधित करेंगे।
इसके बाद उनके अगले चरण के कार्यक्रम के तहत 12:50 बजे पोन्नेरी से शोलिंगर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और करीब 1:15 बजे वहां पहुंचेंगे। शोलिंगर में उनकी दूसरी जनसभा 1:25 बजे से 2:10 बजे तक प्रस्तावित है।
आगे के कार्यक्रम में वे 2:20 बजे शोलिंगर से चेन्नई के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 3:00 बजे विशेष विमान से तिरुचिरापल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से वे तुरैयूर में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
दिनभर के इस व्यस्त कार्यक्रम के बाद शाम को उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।



.jpg)

.jpg)


.jpg)