कोलकाता, 15 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर बंगाल के दौरे पर रहेंगे और चार प्रमुख जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह सुबह 11:30 बजे दार्जिलिंग के लेबोंग ग्राउंड में पहली जनसभा करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे जलपाईगुड़ी के राजगंज, 2:30 बजे फालाकाटा और शाम 4 बजे तूफानगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी इन रैलियों को चुनावी दृष्टि से बेहद अहम मान रही है।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोलकाता और हुगली में रोड शो करेंगी। इसके साथ ही वह दोपहर 12:15 बजे राजारहाट स्थित नोवोटेल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से संवाद करेंगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी राज्य के दौरे पर रहेंगी। वह कालना और श्रीरामपुर में बुनकर समुदाय से मुलाकात कर संवाद स्थापित करेंगी तथा लाभार्थियों को वीवर कार्ड वितरित करेंगी।
इसके अलावा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर कोलकाता में रोड शो करेंगे और शाम को मैदान स्थित कस्टम क्लब में खेल जगत से जुड़े लोगों के साथ बैठक भी करेंगे।



.jpg)






.jpg)