झाड़ग्राम, 18 अप्रैल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण किया गया। शुक्रवार शाम झाड़ग्राम में जिलाधिकारी आकांक्षा भास्कर और पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन स्थानों का दौरा किया, जहां पूर्व चुनावों के दौरान तनाव या अशांति की स्थिति देखी गई थी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान लोगों को आश्वस्त किया गया कि आगामी चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को सख्ती से रोका जाएगा तथा सभी मतदाताओं को सुरक्षित और निर्भय वातावरण में मतदान का अवसर प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान जनता के विश्वास को मजबूत करने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।






.jpg)


.jpg)
.jpg)