अन्य राज्य
18 Apr, 2026

इटानगर में जिंदा गोली देने के मामले में एएपीबीएन जवान गिरफ्तार

इटानगर में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर एंटी-ड्रग्स वॉरियर एनजीओ सदस्य को जिंदा गोली देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएपीबीएन के एक जवान को मात्र चार घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

इटानगर, 18 अप्रैल।

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में एक एंटी-ड्रग्स वॉरियर एनजीओ के सदस्य को 9 एमएम की जिंदा गोली कथित रूप से उपहार में देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर यह घटना प्रकाश में आई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को एनजीओ सदस्य गुमिन मिजे को जिंदा गोली सौंपते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया, जिससे मामला तेजी से गंभीर हो गया और पुलिस ने जांच को तेज कर दिया।

शिकायत दर्ज होने के बाद इटानगर के एसडीपीओ चेड़ा साबन के नेतृत्व में चिम्पू थाना प्रभारी निरीक्षक एन निशांत और उपनिरीक्षक संजीत झा की संयुक्त टीम ने तुरंत अभियान चलाकर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए।

तकनीकी निगरानी और फील्ड स्तर पर किए गए समन्वित प्रयासों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के मात्र चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई इटानगर कैपिटल रीजन के पुलिस अधीक्षक जुम्मर बसर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एएपीबीएन के कॉन्स्टेबल नगेलोंग नगेमू के रूप में की गई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल हिरासत में है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़