सुलतानपुर, 18 अप्रैल
उत्तर प्रदेश जिले के हनुमानगंज क्षेत्र के रामपुर पुरवां में शनिवार को खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना हनुमानगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान गया प्रसाद (45), निवासी रामअजौर के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।




.jpg)


.jpg)
.jpg)