अपराध
18 Apr, 2026

शीशगढ़ में गोवंश वध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली जिले के शीशगढ़ क्षेत्र में गोवंश वध मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, उनके कब्जे से हथियार, नकदी और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए तथा मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

बरेली,18 अप्रैल।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना शीशगढ़ क्षेत्र में गोवंश वध के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, सात कारतूस, नकदी तथा गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र के अनुसार 3 अप्रैल को ग्राम बरगवां निवासी ओमकार ने सूचना दी थी कि किच्छा नदी के किनारे अज्ञात लोगों द्वारा गोवंशीय पशु का वध कर उसके अवशेष फेंक दिए गए हैं। इस संबंध में थाना शीशगढ़ में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस टीमों का गठन कर लगातार जांच और तलाश की जा रही थी।

शनिवार सुबह करीब पांच बजे थाना प्रभारी शीशगढ़ पुलिस बल के साथ गश्त पर थे, तभी पनवड़िया पुल के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए फायर किया, जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।

घायल आरोपियों की पहचान अब्दुल रहमान (35), निवासी धोराटांडा थाना भोजीपुरा तथा दानिश कुरैशी, निवासी धोराटांडा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अब्दुल रहमान के पास से एक तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस तथा 1260 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं दानिश कुरैशी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, 1550 रुपये नकद और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण मिले।

दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी भेजा गया है। वहीं तीसरा आरोपी आरिफ मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा जंगल में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार गोवंश वध की गंभीर घटना को देखते हुए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक की तलाश जारी है। बरामद सामग्री के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़