चिरांग, 18 अप्रैल।
असम के चिरांग जिले में भूटान सीमा के निकट स्थित रुनीखाटा वन सममंडल कार्यालय में शुक्रवार को हुई हिंसक घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
जानकारी के अनुसार, वन कार्यालय में हुई इस घटना के बाद हालात को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती करनी पड़ी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इधर, बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के प्रमुख हग्रामा महिलारी ने घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने की बात कही है। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिसे सोमवार तक सौंपने को कहा गया है।
प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कड़ी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




.jpg)
.jpg)


.jpg)