सीवान, 18 अप्रैल।
जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में होटलों, धर्मशालाओं, लॉज और सराय की गहन तलाशी ली गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
अभियान के तहत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाकर आने-जाने वाले वाहनों की विस्तार से तलाशी ली गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर नियमित जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।





.jpg)
.jpg)


.jpg)