बिहार
18 Apr, 2026

सुपौल में सोलर मेला 2026 का आयोजन, उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर योजना की दी जाएगी जानकारी

सुपौल में 20 अप्रैल को सोलर मेला 2026 आयोजित होगा। इसमें रूफटॉप सोलर योजना, सब्सिडी, लागत और बचत की जानकारी दी जाएगी तथा ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

सुपौल, 18 अप्रैल।

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल द्वारा 20 अप्रैल सोमवार को ‘सोलर मेला 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुपौल स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लोगों को रूफटॉप सोलर परियोजना की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ना है।

मेले में विशेषज्ञों द्वारा सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया, लागत, सरकारी सब्सिडी और बिजली बिल में होने वाली संभावित बचत के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विद्युत विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे मेले में उपस्थित होकर सौर ऊर्जा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें और इस योजना का लाभ उठाएं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़