बिहार
18 Apr, 2026

आठ माह से प्रोत्साहन राशि ना मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का वीरपुर पीएचसी पर धरना

सुपौल के वीरपुर पीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं ने आठ माह से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर धरना दिया। उन्होंने सेवाएं बाधित कर शीघ्र भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

सुपौल, 18 अप्रैल।

लगातार आठ महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और लेखापाल के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की।

धरना के बीच आशा कार्यकर्ताओं ने आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर पीएचसी की अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित कर दिया। उनका कहना था कि पिछले आठ महीनों से उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है, जिसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

धरना में शामिल आशा कार्यकर्ता चमचम कुमारी, कुमारी सुमन, रीना देवी, शीला कुमारी सहित अन्य ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम नरेश शर्मा तथा लेखापाल अनुप कुमार गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाया कि विभाग से प्राप्त राशि का भुगतान उन्हें नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों द्वारा बार-बार एक सप्ताह के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन अब तक राशि का भुगतान नहीं हुआ है। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़