मध्य प्रदेश
18 Apr, 2026

टीसीएस विवाद पर भोपाल में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

टीसीएस से जुड़े कथित उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर भोपाल में बजरंग दल ने प्रदर्शन किया, जिसमें कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की गई तथा पुलिस सुरक्षा के बीच विरोध दर्ज कराया गया।

भोपाल, 18 अप्रैल।

महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की इकाई में महिला कर्मचारियों के कथित यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले को लेकर राजधानी में बजरंग दल लगातार विरोध कर रहा है। शुक्रवार को एमपी नगर क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शनकारी इस्लामिक जिहाद मुर्दाबाद, लव जिहाद बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता दाढ़ी-टोपी वाला पुतला भी लेकर पहुंचे, जिसके साथ उन्होंने प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि नासिक टीसीएस मामले में सामने आए आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने इसे कॉर्पोरेट जिहाद करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन ने पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और ऐसे मामलों पर रोक लगाने की अपील की है।

महिला-पुरुष दोनों ने दर्ज कराई शिकायत

बता दें कि नासिक टीसीएस कार्यालय में 8-9 महिला कर्मचारियों और एक पुरुष ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने टीम लीडर्स और एचआर मैनेजर पर यौन शोषण, धार्मिक दबाव, जबरन धर्म परिवर्तन और संबंध बनाने के लालच में शोषण के आरोप लगाए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़