मध्य प्रदेश
18 Apr, 2026

ग्वालियर में पांच महिलाओं को मिलेगा “शक्ति दीदी” बनने का अवसर

ग्वालियर में महिला सशक्तिकरण की पहल के तहत आज पांच जरूरतमंद महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में रोजगार सौंपा जाएगा।

ग्वालियर, 18 अप्रैल।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप संचालित इस पहल के अंतर्गत शनिवार को पांच और महिलाएं “शक्ति दीदी” के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में पहले से ही 107 महिलाएं “शक्ति दीदी” के रूप में कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभा रही हैं।

इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर रुचिका चौहान और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर चयनित महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपेंगे। कलेक्टर दोपहर 12 बजे शहीद गेट बारादरी मुरार स्थित बीपी सेल्स पर नीलम मित्तल और आशा बाथम को “शक्ति दीदी” के रूप में नियुक्त करेंगी।

इसके अलावा गणेश पेट्रोलियम काल्पीब्रिज पर नीतू कुशवाह, दर्शन फिलिंग स्टेशन बिरला हॉस्पिटल रोड पर रूबी तथा रामजानकी फिलिंग स्टेशन गदाईपुरा पर सपना बाथम को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़