प्रयागराज, 18 अप्रैल।
प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की गई है, जिसके तहत एक व्हाट्सएप चैनल विकसित किया गया है, जिससे जुड़कर पशुपालक आधुनिक तकनीकी और योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस सुविधा के लिए पशुपालन विभाग की ओर से एक बारकोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन करके कोई भी पशुपालक आसानी से इस चैनल से जुड़ सकता है और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकता है।
जानकारी के अनुसार, यह पहल पशुपालन से जुड़ी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने के लिए तैयार की गई है, जिससे वे अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित कर सकें।
इस चैनल के माध्यम से गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी और बटेर पालन सहित विभिन्न पशु-पक्षियों से संबंधित उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालकों और किसानों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा से जुड़कर अपनी जानकारी बढ़ाएं और आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ें।



.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)