उत्तर प्रदेश
18 Apr, 2026

मीरजापुर में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते गड्ढे में गिरने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत

मीरजापुर के कामापुर कला गांव में खेलते समय गहरे गड्ढे में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की पानी में डूबकर मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।

मीरजापुर, 18 अप्रैल।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैपुरा चौकी के कामापुर कला गांव के राजापुर मजरे में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ढाई वर्षीय मासूम खेलते-खेलते घर के पास बने गहरे गड्ढे में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना के समय बच्चे के पिता राममूरत पाल मुंबई में कार्यरत हैं, जबकि उसकी मां मनीषा देवी घर पर रहकर घरेलू कार्य कर रही थीं और बच्चा रवि पाल घर के बाहर खेल रहा था।

सुबह करीब नौ बजे के आसपास बच्चा खेलते-खेलते घर के बाहर स्थित गहरे गड्ढे तक पहुंच गया और उसमें गिर गया, जिसकी जानकारी तत्काल किसी को नहीं हो सकी।

लगभग दस मिनट तक बच्चे के दिखाई न देने पर मां ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और तलाश तेज की गई।

इसी दौरान बच्चे के गड्ढे में पानी के अंदर पड़े होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि अब तक इस मामले की कोई आधिकारिक सूचना पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़