देहरादून, 18 अप्रैल।
जनपद देहरादून के मोहबेवाला स्थित आईएसबीटी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक कार और ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना के दौरान ट्रक में एक व्यक्ति फंस गया, जिसे बाद में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा पोस्ट से उप निरीक्षक के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कार में सवार घायलों को पुलिस द्वारा पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था, जिसके बाद टीम ने ट्रक में फंसे व्यक्ति को निकालने पर ध्यान केंद्रित किया।
कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के चलते एक बड़ी दुर्घटना को गंभीर परिणामों में बदलने से रोक लिया गया।



.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)