शिवसागर के डिमो क्षेत्र के हरिपारा आली इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां कथित रूप से नशे में धुत एक वाहन चालक ने सामने से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों के अनुसार वाहन संख्या एएस-04 एएच 9725 बीती रात विपरीत दिशा से तेजी से आया और ई-रिक्शा से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठाबाड़ी निवासी ताजिद हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल चालक को बचाया और नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल पर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग भी उठाई है।




.jpg)
.jpg)


.jpg)