मीरजापुर, 18 अप्रैल।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना में छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शनिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी ब्रह्मकेश के परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण मकान की छत पर सो रहे थे, जहां सुरक्षा के लिए रेलिंग नहीं लगी हुई थी।
रात लगभग डेढ़ बजे उनकी पत्नी 40 वर्षीय सुनीता देवी अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गईं, जिसकी तेज आवाज से परिवार के लोग जाग गए और उन्हें ढूंढने पर नीचे गंभीर अवस्था में पाया गया।
परिजन तुरंत उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी के अनुसार इस घटना की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है, और तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)