अपराध
18 Apr, 2026

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद

कांगड़ा पुलिस ने रानीताल के पास एचआरटीसी बस में जांच के दौरान एक युवक से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

धर्मशाला, 18 अप्रैल

कांगड़ा जिला पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत की जा रही लगातार कार्रवाई के अंतर्गत शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली, जब एचआरटीसी बस में सफर कर रहे एक युवक से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कांगड़ा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी। इसी दौरान रानीताल के पास परवाणू से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस को रोककर जांच की गई। बस में सवार एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई।

तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग की जांच में 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विंपाशु चौधरी, पुत्र विक्रमजीत, निवासी तालपुरा, वार्ड नंबर 3, डाकघर, तहसील व जिला कांगड़ा, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।

जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़