अपराध
08 Jul, 2026

ऑपरेशन प्रहार में रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 8.5 टन कबाड़ और वाहन जब्त

रायगढ़ में छाल थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध लोहे के कबाड़ से भरा 6 चक्का वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

रायगढ़, 08 जुलाई।

रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत छाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 चक्का वाहन से करीब 8.5 टन संदिग्ध लोहे का कबाड़ जब्त किया है। कार्रवाई में वाहन सहित कुल 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को सूचना मिली थी कि हाटी क्षेत्र से एक 6 चक्का वाहन में बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भरकर छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने थाना बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान महिंद्रा 6 चक्का वाहन क्रमांक सीजी-12 बीडी-1623 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में तिरपाल के नीचे लोहे के स्क्रैप, एंगल, टीना और अन्य कबाड़ सामग्री भरी मिली। चालक से सामग्री के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम तौफिक खान (19 वर्ष), निवासी सरस्वती स्कूल के पास, चौकी सीएसईबी, जिला कोरबा बताया। दस्तावेज नहीं मिलने और कबाड़ संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई की।

पुलिस ने वाहन से लगभग 8 टन 500 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा परिवहन में इस्तेमाल महिंद्रा 6 चक्का वाहन की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कबाड़ के स्रोत और उसके वास्तविक मालिक की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़