पूर्व मेदिनीपुर, 17 अप्रैल।
विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है, जिससे इलाके में हलचल का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम निकाशी बाजार क्षेत्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान एक निजी वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से करीब एक करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद हुई।
वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने स्वयं को बैंककर्मी बताया और दावा किया कि यह राशि तमलुक-घाटल केंद्रीय सहकारी बैंक की है। उन्होंने पहचान पत्र भी प्रस्तुत किए, हालांकि नकदी से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज या स्पष्ट विवरण मौके पर नहीं दिखा सके।
घटना की जानकारी मिलने पर बैंक के अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन पर्याप्त प्रमाण न मिलने के कारण प्रशासन ने पूरी राशि को जब्त कर लिया।
विधानसभा चुनाव से पहले इतनी बड़ी नकदी बरामद होने के बाद पुलिस और चुनाव आयोग मामले की गहन जांच कर रहे हैं कि इसका उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए तो नहीं किया जा रहा था। फिलहाल जांच जारी है।



.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)