पश्चिम बंगाल
18 Apr, 2026

बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए आज मैदान में उतरेंगे मप्र मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर विभिन्न जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

भोपाल, 18 अप्रैल।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11:30 बजे कमरहाटी पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका अगला कार्यक्रम शाम 5 बजे मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में तय है, जहां वे वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़