भोपाल, 18 अप्रैल।
मध्य प्रदेश में विश्व विरासत दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रदेशभर के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय, भोपाल के अधीन संचालित इन स्थलों पर आज कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा सभी वर्गों के पर्यटकों के लिए उपलब्ध है, जिससे वे बिना टिकट प्रदेश की समृद्ध और गौरवशाली धरोहरों का अवलोकन कर सकें।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपनी प्राचीन कला, स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व की विरासतों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उन्होंने नागरिकों और पर्यटकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए प्रदेश की ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों से जुड़ें।






.jpg)
.jpg)